BIG NEWS: खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें तो कौनसा देश बन सकता दुनिया का अग्रणी राष्ट्र, पढें खबर
चित्तौडग़ढ़. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि खेलों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। खेल के माध्यम से ही व्यक्ति शरीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकता है।
इसलिए सरकार का प्रयास है कि खेलों को प्रोत्साहन देकर देश दूर दराज के गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया जाए। बिड़ला बुधवार मध्यरात्रि बाद यहां चल रही ३३वीं फैडरेशन कप वॉलीबाल राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में आयोजित समरोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम एवं हमारा देश खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो विश्व में भारत अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।
उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि गांवों में भी खेलों को प्रोत्साहित कर वहां छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाए। सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि यहां हो रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन इतना आसान नहीं था लेकिन यूनियन क्लब एवं जिला वॉलीवाल फैडरेशन के खेल प्रेमियों की हौसले से ही यह आयोजन सफल हो सका है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी मौजूद रहे। प्रारंभ में आयोजन समिति के सचिव एल.एल. पोखरना ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 33 वर्षो बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां यूनियन क्लब की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष में किया जा रहा है।
इससे पूर्व प्रतियोगिता में पहुंचने पर जिला कलक्टर चेतनराम देवड़ा, ऑल इण्डिया वॉलीवाल फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव रामवतार जाखड, यूनियन क्लब संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव लक्ष्मी लाल पोखरना, ललित सेठिया, अनिल शर्मा आदि ने बिड़ला की अगवानी की।
इसके बाद आयोजकों की ओर से बिड़ला का पगड़ी पहनाकर उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। रात में लिया मैच का आनन्दजब रात को बिड़ला गौरा बादल स्टेडियम के वॉलीवाल क्लब में पहुंचो तो वहां पर हरियणा एवं केरला के बीच वॉलीबाल का मैच चल रहा था। जिसका भी उन्होंने आनन्द लिया। इसके बाद बिड़ला ने दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों का परिचय भी प्राप्त किया। इसके बाद वे यहां से कोटा के लिए रवाना हो गए।
तस्वीर भेंट कर दिला दी 27 साल पुरानी याद-
ओम बिड़ला करीब 27 साल पहले युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते चित्तौडग़ढ़ आये थे। इस बात की याद उस समय के भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश पारीक ने उन्हें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ 1993 की तस्वीर भेंट की। तो उन्हें 27 साल पुरानी यादें भी ताजा हो गई। बिडला का किया स्वागत प्रतियोगिता में पहुंचने से पूर्व रात करीब बारह बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सांसद जोशी के साथ सर्किट हाऊस पहुंचे।
जहां पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर परिषद में नेता प्रातिपक्ष सुरेश झंवर, पार्षद नरेन्द्र पोखरना, अनिल ईनाणी, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, तारावती धाकड़, गौरव त्यागी, रघु शर्मा, प्रवक्ता मनोज पारीक आदि ने स्वागत किया।
बस्सी में एक घंटे ठहरे बिड़ला-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला का बुधवार रात्री को कोटा जाते समय बस्सी में राजमार्ग किनारे स्थित एक होटल पर रात करीब एक बजे भाजपा व माहेश्वरी समाज द्वारा स्वागत किया गया। करीब एक घंटे तक रुके बिड़ला ने बस्सी के एतिहासिक,व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली कार्यकर्ताओं ने बिडला से क्षेत्र मे चित्तोड कोटा रेलवे के दोहरीकरण करने सहित कई विकास कार्य की मांग की।
इस अवसर पर उपप्रधान सी पी नामधरानी, रामस्वरूप पुरोहित, शीतल नामधराणी, जगदीश भाण्ड, गोपाल चौबे, प्रमोद कोठारी, जगदीश कोठारी, नरेन्द्र व्यास आदि मौजूद थे।