BIG NEWS: भाजपा की आवश्यक बैठक सम्पन्न, नवागत जिलाध्यक्ष अटोलिया ने की युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष से चर्चा, पढें कमलेश चौहान की खबर
मन्दसौर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीनानालाल अटोलिया ने जिला भाजपा कार्यालय पर मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश शुक्ला, पिछडा मोर्चा के धीरज पाटीदार, किसान मोर्चा के भगवानसिंह शक्तावत, महिला मोर्चा की श्रीमति निर्मला गुप्ता एंव अजा. मोर्चा के बसंतीलाल मालवीय उपस्थित थे। बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व सभी मोर्चा जिलाध्यक्षो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अटोलिया का स्वागत अभिनन्नदन किया एंव शुभकानाएं प्रेषित की।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया की जिलाध्यक्ष श्री अटोलिया ने सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ विगत दो माह से जारी महामारी कोरोना के दोरान किए गए सेवा कार्यो की विस्तृत जानकारी ली एंव सेवा के दोरान किए गये कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की हमें यही नही रूकना है, शासन के निर्देशो का पालन करते हुए सेवा कार्यो को बनाए रखना है। साथ ही शासन की योजनाओ का लाभ ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियो तक पहुचे इस हेतु अपनी सहभागीता को सक्रीयता से निभाए।
सुवासरा विधानसभा चुनाव को लेकर भी श्री अटोलिया ने समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष से सुझाव लिए एंव आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की हमें ग्राम केन्द्रो व बुथ स्तर तक तैयारीयो को मुर्त रूप देना है एंव चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ज्यादा से ज्यादा मतो से विजय हो इस हेतु मोर्चा अपनी तैयारीया पूर्ण रखे। बैठक के दोरान बताया की युवा मोर्चा द्वारा सेवा कार्यो में मास्क वितरण, भोजन एंव सुखा राशन वितरण के साथ साथ 176000 रू. पीएम केयर फण्ड में एंव 68000 हजार रूपये सीएम केयर फण्ड में प्रदान किए।
इसी प्रकार पिछडा मोर्चा द्वारा 84500 रू.. किसान मोर्चा द्वारा 51000 रू. तथा महिला मोर्चा द्वारा 179291 रूपये पीएम केयर फण्ड में जमा किए एंव सभी मोर्चा जिलाध्यक्षो ने जिलाध्यक्ष श्री अटोलिया को जिले से प्राप्त समस्त निर्देर्षो का पालन सुनिश्चित होगा एंव भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा मजबुत होगी इस हेतु अपनी और से भरोसा दिलाया।