POLITICS : जिला लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव पद पर मोहसिन खान और मुर्तुजा अली की नियुक्ति
चित्तौड़गढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव पद पर निम्बाहेड़ा के मोहसिन खान और मुर्तजा अली को नियुक्ति दी गई है।
राजस्थान प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ.गिरिजा व्याॅस युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा बरार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना युवा कांग्रेस राजस्थान प्रभारी मनीष ठाकुर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ और लोकसभा प्रभारी मकसूद अहमद की सहमति से लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चित्तौड़गढ़ आनन्दीराम खटीक ने निम्बाहेड़ा के मुर्तजा अी और मोहसिन खान को चित्तौड़गढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
मंगलवार को नव नियुक्त लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव मोहसिन खान और मुर्तजा अली ने निम्बाहेड़ा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लिया और पार्टी संगठन में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती के लिये सतत् कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर जिला कांग्रेस सचिव भोपराज टांक नगर कांग्रेस प्रवक्ता नुसरत खान भगवतीलाल सोनी पूर्व सरपंच वेणीराम जाट युवा कांग्रेस महासचिव धर्मपाल जाट अरविन्द जांगिड़ ईश्वरसिंह जाट रोहित तेली मोहम्मद वसीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।