BADI KHABAR : सभी स्वस्थ ठीक एवं इलाज जारी- फूड पाइजनिंग दुर्घटना के बाद अरनिया मीणा एवं डोडिया मीणा में स्थिति नियंत्रण में - बोलेकलेक्टर, पढें खबर
मंदसौर। अरनिया मीणा एवं डोडिया मीणा गांव में फूड पाइजनिंग के कारण कुछ लोगों में पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने तुरंत उन दोनों गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। सभी का इलाज निरंतर जारी है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। जो लोग फूड प्वाइजनिंग से कम प्रभावित हुए हैं उनका गांव में ही इलाज चल रहा है। जबकि कुछ लोग ज्यादा सीरियस है। उनको जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फूड पाइजनिंग किस वजह से हुआ इसका मुख्य स्त्रोत क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित व्यक्तियों पर लगातार नजर रखे। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।