OMG : शिक्षक ने की शर्मशार करने वाली हरकत, 7 साल की छात्रा से की छेड़छाड़, मासूम ने दिखाई अपनी हिम्मत, पढ़े खबर
भोपाल । के पॉश इलाके में 7 साल की सेकंड क्लास में पढ़ने वाली एक छात्र से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी कोचिंग संचालक ने इसके लिए अपने नौकर की मदद ली। वह बहाने से मासूम को अपने घर ले गया था। अच्छी बात यह रही कि मासूम हिम्मत दिखाते हुए, आरोपियों का सामना किया और उनसे छूटकर सीधे घर पहुंच गई।
उसने अपने माता-पिता को रोते हुए सब कुछ बता दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने आरोपी और उसके नौकर की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सामने देख आरोपी हाथ जोड़ते हुए माफी मांगने लगा। पुलिस ने कोचिंग संचालक और उसके नौकर को इस मामले में छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया।
कटारा हिल्स पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय लड़की क्लास सेकंड में पढ़ती है। इलाके में मनीष रहता है। वह कोचिंग संचालक है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम साढ़े 5 बजे उनकी बेटी खेल रही थी। इसी दौरान मनीष वहां आ गया। वह भी उसके साथ खेलने लगे। कुछ देर बाद उसने बेटी से कहा कि वे उसकी हाइट नापना चाहते हैं। इतना कहते ही वे गोद में उठाकर उसे अपने घर ले गया।
यहां उससे छेड़खानी करने लगे। छूटने के लिए वह छटपटा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे हाथों से जोर से जकड़कर रखा था। किसी तर उनकी बेटी उसके चंगुल से छूटकर भागी, तो मनीष ने अपने नौकर जितेंद्र से उसे पकड़ने को कहा। उनकी बेटी वहां से भाग निकली और सीधे घर आ गई। उसने घर आकर पूरी कहानी बताई।
मामले का पता चलते ही नाराज कॉलोनी के लोग भी परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी मनीष और उसके नौकर जितेंद्र की जमकर धुनाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे
परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे वे रहवासियों के साथ उसके घर पहुंचे। लोगों को आता देख उसने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने आरोपी के नौकर को भी जमकर पीटा।
पुलिस से बोला माफ कर दो अब ऐसा नहीं करूंगा
आरोपी मनीष पहले तो अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। इससे नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह सबके हाथ पैर जोड़ने लगा और कहने लगा आज छोड़ दो। आज के बाद वह इस तरह की हरकत नहीं करेगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष और उसके नौकर को आरोपी बनाया है।
मासूम बहुत घबरा गई है
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही मासूम बहुत घबरा गई है। परिजनों के साथ ही मासूम की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि उन्हें सामान्य किया जा सके। सबसे बड़ी बात कि मासूम के दिमाग से घटनाक्रम को दूर करना जरूरी है।