BREAKING NEWS : ब्लड बैंक के संचालक से ठगे 39 लाख, डॉक्टर हुआ गिरफ़्तार, इस तरह हुआ खुलासा, पढ़े खबर
ग्वालियर। नकली प्लाज्मा कारोबार में फंसने से बचाने का झांसा देकर श्री राधास्वामी ब्लड बैंक के संचालक कप्तान सिंह कुशवाह से ३९ लाख रू ठगने वाला डॉक्टर विवेक चक्रवर्ती पकडा गया है।
उसे क्राइम ब्रांच रविवार रात को दूसरे शहर से उठा लाई है। डॉक्टर से शुरूआती पूछताछ में ही कई चौकाने वाली बातें सामने आई हैं।
उसने खुलासा किया कि वह गोहद का रहने वाला है। लेकिन अपना सही पता ठिकानां किसी को नहीं बताता था। उसने सबको यह बता रखा था, वह इटावा का रहने वाला है।
इसके अलावा उसने व्यामं फर्जीवाडा के सरगना जगदीश सगर से नजदीकि होने की हामी भरी है। यह सुनकर पुलिस के कान खडे हो गए हैं। उसने पीएमटी की परीक्षा कब और कैसे पास की इसकी भी जांच हो सकती है।
कप्तान सिंह को उसने प्लानिंग से ठगा था। इसमें अपने ब्लड बैंक पर काम करने वाले देवेन्द्र कोरी को मोहरा बनाया था।
श्रीराधा स्वामी ब्लड बैंक के संचालक कप्तान कुशवाह से ३९ लाख रू ऐंठने वाला डॉक्टर विवेक चक्रवर्ती पकडा गया है। उसे क्राइम ब्रांच इंटरगेट कर रही है। पूछताछ में डॉक्टर विवेक ने खुलासा किया है वह भी इटावा और कैंसर अस्पताल के पास ब्लड बैंक संचालित करता है।
इसलिए खून के कारोबार के बारे में पूरी जानकारी है। उसे पता था नकली प्लाज्मा बनाने में पकडा गया अजय त्यागी खून खरीदने बेचने का कारोबार करता है।
उसका लिंक श्रीराधास्वामी ब्लड बैंक के लैब तक्नीनिशयन देवेन्द्र गुप्ता से सांठगांठ है। वही अजय को खून मुहैया कराता है।
कर्मचारी को मोहरा बनाया, फर्जी लेटर दिखाकर डराया
विवेक ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि श्रीराधास्वामी ब्लड बैंक कार्रवाई की जद में आएगा इसलिए देवेन्द्र कोरी का इस्तेमाल है। देवेन्द्र उसकी लैब पर ही काम करता है।
उससे कप्तान सिंह को फोन करवाया की श्रीराधा स्वामी ब्लड बैंक को ताला लगेगा और वह भी जेल जाएगा। इससे बचना है तो डॉक्टर विवेक से संपर्क कर लो।
कप्तानसिंह डरा हुआ तो था उससे पैसे ऐंठने के लिए खुद स्वास्थ्स मंत्रालय के नाम से लैटर तैयार किया। उसमें श्रीराधा स्वामी ब्लड बैंक पर कार्रवाई का उल्लेख किया।
प्लानिंग के तहत कप्तानसिंह को मोबाइल पर लैटर पढाया तो वह डर गया। बचने के लिए पैसे दे दिए।
एक लाख बांटे, ३८ लाख हडपे
कप्तान सिंह को भरोसा दिलाया कि उसे वह बचा सकता है। दिल्ली में उसकी गहरी पैठ है। इस हवाले से उससे ३९ लाख रू ऐंठे। इसमें एक लाख रू देवेन्द्र को थमाया। बाकी 38 लाख रू अपने पास रखे।
रकम नहीं मिली
पुलिस ने विवेक चक्रवर्ती को तो पकड लिया है। लेकिन कप्तान ङ्क्षसह कुशवाह ऐ ऐंठी गए 39 लाख रू नहीं मिले हैं। उधर देवेन्द्र कोरी की भी तलाश है। पुलिस का कहना है कि दोनों को पकड कर आमना सामना कराया जाएगा।