BIG NEWS : भाजपा के पूर्व सांसद और राजघराने के महाराज लोकेन्द्र सिंह का निधन, सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक, पढें खबर
पन्ना l भाजपा के सीनियर नेता और पन्ना राजघराने के महाराज लोकेन्द्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। लोकेन्द्र सिंह लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को प्रयागराज में किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही लोकेन्द्र सिंह की कोरोना संक्रमित हुए थे हालांकि इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
पन्ना जाते समय हुए मौत-
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद लोकेन्द्र सिंह को भोपाल से पन्ना ले जाया जा रहा था उसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। लोकेन्द्र सिंह को पन्ना टाइगर रिजर्व का संस्थापक माना जाता है। उनकी छवि भी टाइगरों को संरक्षित करने वाले के रूप में थी।
जानकारी अनुसार पन्ना राजघराने के लोकेंद्र सिंह का सतना के नागौद राजघराने से अहम रिश्ता है। विधायक नागेंद्र सिंह नागौद स्व. लोकेंद्र सिंह के समधी हैं। स्व. लोकेंद्र सिंह की बेटी का विवाह पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के घर पर हुआ है।
सीएम ने प्रकट किया शोक-
लोकेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति