BIG NEWS : असिस्टेंट कमिश्नर ने 2 कर्मचारियों सहित सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी,पढ़े खबर
सिवनी। मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर ने 2 कर्मचारियों सहित सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंडकर दिया है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है। जहां विकासखंड लखनादौन के अंतर्गत आने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज के स्कूल परिसर के अंदर कर्मचारियों की शराबखोरी चल रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया।
वीडियो वायरल की जानकारी जब सहायक आयुक्त एसएम मरकाम के पास पहुंची तो उन्होंने हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पीके गजभिए को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही साथ शराबखोरी करते कर्मचारियों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने लिपिक विनोद हर्षल, चौकीदार शिव कुमार और शिक्षक सुनील तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस मामले में सहायक आयुक्त का कहना है की जानकारी प्राप्त होने के बाद पीके गजभिए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और स्कूल में ऐसी घटना को अंजाम देने की वजह से 3 कर्मचारियों के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।