REPORT : जिला कांग्रेस नीमच लोकतंत्र के सम्मान में निकालेगी तिरंगा यात्रा, शहर के नागरिकों से भी सहभागिता करने की अपील, पढ़े खबर
नीमच। जिला कांग्रेस नीमच के नेतृत्व में लोकतंत्र के सम्मान में (मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री के पद से कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख़ 20 मार्च) तिरंगा यात्रा 20 मार्च 2022 रविवार को प्रातः 11.00 बजे गांधी भवन से प्रारंभ होगी। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंचकर समाप्त होगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर के नागरिकों से तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है।