KHABAR : निःशुल्क समर कैम्प का आयोजन, 500 से अधिक खिलाड़यों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, बच्चों के अभिभावकों में भी दिखा उत्साह, पढ़े खबर अभिषेक सोनी की खबर
देवास। नगर निगम ने छुट्टियों के दिनों में समर कैम्प अयोजित कर खेल भावना बढ़ाने का काम किया है। जिसका शुभारंभ 8 मई 2022 को सुबह नगर निगम आयुक्त ने केम्प के खिलाड़ियों से हाथ मिलवा कर किया। एबी रोड पर स्थित स्व. तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से निरूशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
समर कैम्प में भाग लेने वाले बच्चों में भी उत्साह देखा गया है। वही पार्क बनने के बाद समर कैम्प नगर निगम द्वारा शुरू किए गए है। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। कैम्प में दौरान जिला, संभाग, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित रहे व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।निगमायुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 8 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कर प्रशिक्षण 20 दिनों तक चलेगा। जो 28 मई तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 8.30 एवं शाम 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। जिसमें 500 से अधिक बच्चे भाग ले रहे है। समर कैम्प का उद्देश्य यह भी है कि यहां से जो टेलेंटेड बच्चे निकलेंगे उन्हें हम ट्रेनिंग देंगे। और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। यह पर सभी तरह के खेलों का आयोजन हो रहा है।