KHABAR : भगवानपुरा में 21 मई को होगा सांसद कप का आयोजन, स्पर्धा से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर
भगवानपुरा। नगर में 21 मई को सांसद कप ( खेल स्पर्धा ) का आयोजन होगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर जायजा लिया है। भगवानपुरा में 21 मई शनिवार को सांसद कप का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल स्पर्धा के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी। आसपास के ग्रामों की टीमें हिस्सा लेंगी। सांसद खेल स्पर्धा में कब्बडी, खो-खो, दौड़ (100 मीटर एवं 200 मीटर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
खेल स्पर्धा में खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी शामिल होंगे। यह खेल स्पर्धा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर 21 मई को शाम 4 बजे से आयोजित होगी। आयोजन की तैयारियों के लिए भाजपा जिला मंत्री चंदरसिंह वास्कले, मंडल अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील जाधव, रूपेश मालवीया, भागीरथ बड़ोले , विक्रम ठाकुर, रवि योगी, युवा मोर्चा के दीपक जामले ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।