BIG BREAKING : नीमच निकाय चुनाव, हाई प्रोफाइल वार्ड नं 33 पर कांटे की टक्कर, स्वाति चोपड़ा के सामने कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, सभी की निगाहें टिकी इस वार्ड पर, पढ़े एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट
नीमच। निकाय चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब स्थिति साफ हो चुकी है। अगर बात की जाए तो नीमच नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 33 में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
यहां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा के बेटे गौरव चोपड़ा की धर्मपत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। यह हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। जहां पर कांटे की टक्कर हमें देखने को मिल सकती है। यहां पर मतदाताओं की बात की जाए तो मात्र 90 के अंदर यहां पर मतदाता है। जीने पाने के लिए पांच उम्मीदवार इस वार्ड में अपनी दावेदारी दर्ज करा रहे हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी कॉन्ग्रेस के उमीदवार के साथ और अन्य उम्मीद्वार खड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी से भारतीय देवेंद्र परिहार भारतीय जनता पार्टी से स्वाति गौरव चोपड़ा निर्दलीय के रूप में अंबिका शर्मा, गीता शर्मा, रोजी डिसिल्वा मैदान में है। गौरतलब है कि इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा के परिवार से मिले टिकट को अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए इस वार्ड पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।