REPORT : पिंडवाड़ा व झाड़ोली मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ महेता वाडी का कार्यक्रम, अध्यक्ष यति ने दी मंडल की जानकारी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर
पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की स्मृति दिवस के रुप में मनाई गई पिण्डवाडा मण्डल व झाड़ोली मण्डल के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम महेता वाडी हुआ। जिसमें मुख्य आतिथ्य के रुप में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतीश पुनीया का सानिध्य रहा व सुन्दर सिंह भण्डारी को पुष्पांजलि की व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रताओं से सीधा संवाद किया। जिसमें मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में कोन कोनसी योजना के बारे कार्यकर्ताओं से सवाल जवाब किये व पिण्डवाडा मण्डल के अध्यक्ष महावीर यति से मण्डल की जानकारी ली।
मण्डल अध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष को पिण्डवाडा मण्डल में सभी बुध कमेटी, पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र, समस्त कार्यकारणी, मोर्चाे की कार्यकारिणी पूरी है। प्रदेशाध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्ष व मण्डल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। झाड़ोली मण्डल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत से भी जानकारी ली गई। राजस्थान कांग्रेस सरकार की नाकामी पर चर्चा करते हुये कहा की घोषणाओं के नाम पर वाहवाही लूटी जा रही है। महिलाआंे पर अत्याचार, इस कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि सबसे ज्यादा करीब छ लाख एफआईआर दर्ज हुये जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सभी धन्यवाद दिया।
विशेष अतिथि मे प्रदेशा उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, सासंद देवजी पटेल जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, रेवदर विधायक जगसीराम कोली पालिकाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत व अनेक गणमान्य पदाअधीकारी मोजुद थे महिला मोर्चाे ने सभी मेहमान का सौमया किया।
मचं संचालन रमेश चोहान , अर्जुन पुरोहित ने किया साथ ही अतरू सभी जिले के पदाअधीकारी कार्यक्रताओ बन्धुओ मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष जिला समिती सदस्य पंचायत समिती सदस्य, पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष व वरिष्ठ व पुर्व पदाअधीकारी गण उपस्थित रहे।