BIG NEWS: एमपी में कमजोर पडा शिवराज का वर्चस्व, यहां पढें नगरीय निकाय चुनाव के सारे नतीजे एक क्लिक पर
मध्य प्रदेश में 19 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई है. शिवराज सिंह चौहान के रोड शो और जोर-शोर से प्रचार के बावजूद चुनाव नतीजों ने भाजपा के वर्चस्व को कमजोर कर दिया. राज्य में 19 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पदों में नौ पर भाजपा और नौ पर ही कांग्रेस ने जीत हासिल की है. एक जगह पर भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की.
नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामः
धार के धरमपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष शब्बीर खां ने भाजपा के प्रशांत वर्मा को हराया.
धार के धामनोद में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के दिनेश शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार विष्णु पाटीदार को हराया.
धार की मुख्य धार नगर पालिका में कांग्रेस के पर्वत सिंह ने भाजपा के अनिल जैन को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी.
धार के पीथमपुर में भाजपा की कविता वैष्णव ने कांग्रेस की मुन्नी बाई को हराया.
धार के मनावर में कांग्रेस की संगीता पाटीदार ने भाजपा की मनुबाई पर जीत हासिल की.
धार के राजगढ़ में कांग्रेस के भंवर सिंह ने भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह को हराया.
धार के सरदारपुर में कांग्रेस के महेश ने भाजपा की रोमा को शिकस्त दी.
धार के कुक्षी से भाजपा के मुकाम सिंह ने कांग्रेस ने अर्जुन सिंह बघेल को हराया.
धार के डही से भाजपा के कैलाश कन्नौद ने कांग्रेस के रणसिंह जमरा को शिकस्त दी.
बड़वानी के पानसेमल में भाजपा की मीनाश्री शुक्ला ने कांग्रेस की मंजू बाई को हराया.
बड़वानी के राजपुर में भाजपा के मुकेश कुशवाह ने कांग्रेस के नानेश को शिकस्त दी.
बड़वानी के सेंधवा में भाजपा की बसंती बाई निर्विरोध चुनी गई.
बड़वानी के पलसूद में भाजपा की रमा ने कांग्रेस के सरदार को हराया.
बड़वानी के अंजड़ में कांग्रेस के संतोष ने भाजपा की आरती बंसल को शिकस्त दी.
बड़वानी के खेतिया में कांग्रेस की चंदन बाई ने भाजपा की शोभा निकुंभ पर जीत दर्ज की.
बड़वानी जिला मुख्यालय में कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह ने जीत हासिल की.
अनूपपुर की जैतहरी सीट पर भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ी नवरत्नी शुक्ला ने जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा की सुनीता जैन को हराया.
खंडवा के ओंकारेश्वर में भाजप के अंतर सिंह ने कांग्रेस के दौलत सिंह को हराया.
गुना के राघौगढ़-विजयपुर से कांग्रेस की आरती शर्मा ने भाजपा की माया देवी को शिकस्त दी.