नीमच जिले में आज सुबह से मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शिव भक्तों ने नाच गा कर भोले के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी। बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए शिव भक्तों ने श्रद्धा एवं उल्लास से यह पर्व मनाया।
शहर के प्रसिद्व किलेश्वर मंदिर में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी शिव मंदिरों पर आज सुबह से ही भारी भीड देखी जा रही है