HEALTH: केला, चावल और दूध समेत ये 5 चीजें सही समय पर खाते हैं तो ठीक वरना…
हमें शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हेल्दी डाइट के अवाला खाने के समय पर ध्यान देना चाहिए। केवल अच्छा खाना खाने से ही सेहत अच्छी नही हो सकती है, इसके लिए खाने के समय का सही होना भी जरूरी है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हम बहुत सी हेल्दी चीजें जैसे फल, सब्जी, जूस और नट्स का सेवन करते हैं। कुछ लोग जब टाइम मिले या बेवक्त खाना शुरू कर देते हैं। बहुत से हेल्दी फूड गलत समय पर खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हमारे शरीर की कार्यप्रणाली निरंतर चलती रहती है और समय-समय पर शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए भोजन भी निर्धारित समय पर करना चाहिए। आइए जानते हैं गलत वक्त पर खाना खाने से किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चावल: ज्यादातर लोग रात के भोजन में चावल खाना पसंद करते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च सोते समय ब्लोटिंग की समस्या पैदा करता है। इसलिए हमेशा दिन के समय ही चावल खाएं इससे यह रात तक डाइजेस्ट हो जाते हैं।
केला: एंटी-एसिड को गुणों से भरपूर केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रात में इसे खाने से केल्ड एंड कफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दिन में इसका सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ हार्ट बर्न की प्रॉब्लम को भी दूर करता है।
दूध: दूध में कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। कुछ सुबह तो कुछ लोग रात में दूध का सेवन करते हैं। दूध का सेवन रात के समय करने ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर की सारी थकावट उतर जाती है और बॉडी रिलेक्स होती है।
© Copyright VOICEOFMP 2017. Design and Developed By Pioneer Technoplayers Pvt Ltd.