NEWS: परशुराम के जय कारो से गूंज उठा नगर
ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान् परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज जावद नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गयी जिसमे सभी ब्राह्मण जन सुबह से ही बस स्टैंड स्थित आनंद धाम मंदिर पर एकत्रित होने लगे सभी ब्राह्मण जन केसरिया साफे और केसरिया दुपट्टा पहन कर तैयार हुए और वाहन रैली निकाली गयी जो नगर के लक्ष्मी नाथ चोक,कंठाल चौराहा ,बोहरा गली ,धानमंडी होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुची जिस मार्ग से वाहन रैली निकली पूरा मार्ग भगवन परशुराम के जय जय कारो से गूंज उठा बस स्टैंड से महिलाये बच्चो समेत सभी विप्र जन भगवान परशुराम के जय जय कारो के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर पर पहुचे जहा महा आरती की गयी आरती पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया
वाहन रैली का जगह जगह हुआ स्वागत
वाहन रैली का भाजपा नेता पुरण अहीर मित्र मंडल ,राजकुमार अहीर मित्र मंडल द्वारा छाछ पिलाकर ब्रह्म जनों का स्वागत किया गया , सत्तू पाटीदार मित्र मंडल क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सखलेचा आदि द्वारा जगह जगह पर स्वागत पुष्पो की बौछार द्वारा किया गया साथ ही कई जगहों पर जल पान की भी व्यवस्था की गयी आस पास क्षेत्र से बड़ी संख्या में सभी ब्रह्म जन कार्यक्रम में उपस्थित हुए कार्यक्रम पश्चात् सभी ब्रह्म जनो ने महा प्रसादी का लाभ लिया
© Copyright VOICEOFMP 2017. Design and Developed By Pioneer Technoplayers Pvt Ltd.