NEWS: अभाविप नगर बैठक संपन्न, नगर कार्यकरणी की हुई घोषणा, मुकेश जैन अध्यक्ष, भरत राजोरा बने मंत्री, पढें हरिओम माली की खबर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीरन की नगर बैठक किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जिसमे अभाविप के जिला सहसंयोजक राकेश जोशी (सिंगोली) उपस्थित रहे बैठक में सेल्फी विथ केम्पस व आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संघठनात्मक चर्चा की गयी।
जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यपद्धति व पूरे भारत का एक अभियान सेल्फी विथ केम्पस के इस अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद पुरे भारत के हर केम्पस तक पहुँचेगा व अभियान के बारे में कार्यकर्ताओ को अवगत कराया उसके पश्चात संघठन के कार्य को और गति देने के लिए नविन नगर कार्यकरणी की घोषणा की गयी।
जिसमे नगर अध्यक्ष मुकेश जैन, नगर मंत्री भरत राजोरा नगर उपाध्यक्ष रोहित पाटीदार, विकास चौधरी, गोपाल योगी, पिकेश कपासिया नगर सहमंत्री प्रीतम व्यास, राहुल अहिरवार, अजय शर्मा, नगर एस. ऍफ़ डी प्रमुख रोहित राणा, एस ऍफ़ डी सह प्रमुख सद्दाम हुसैन, नगर E ABVP प्रमुख योगेंद्र बैरागी, नगर EABVP सह प्रमुख हरीश माली, महाविद्यालय प्रमुख जयेश पाटीदार, सह प्रमुख आनन्द सोनी, विद्यालय प्रमुख तरुण राठौर, सह प्रमुख पंकज मोदी, नगर आंदोलन प्रमुख मनीष पुरोहित, सदस्यता प्रमुख कुलदी पाटीदार, कोषाध्यक्ष चिंटू राठौर, नगर छात्रवास प्रमुख रामराज डामोर, नगर कार्यकरणी सदस्य कनिष्क पाटीदार, ललित पाटीदार, आदिल हुसैन, शारुख हुसैन, पवन मोड़ को नियुक्त किया गया