NEWS: राजस्थान विधानसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने किया छोटीसादड़ी एवं निम्बाहेड़ा में जनसंपर्क, पढें खबर
निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्रा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने गुरुवार को विधानसभा क्षैत्रा के छोटीसादड़ी एवं निम्बाहेड़ा नगर में जनसंपर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने गुरुवार को विधानसभा क्षैत्रा के छोटीसादड़ी नगर क्षैत्रा के दाता भैरव से जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ किया जिसके बाद उन्हानें मुराद अली बाबा,सीतला माता,बड़ी सादड़ी दरवाजा,पटेल चैक,नीमच रोड़,मंडी क्षैत्रा,गांधी चैराहा,अन्नपूर्णा मंदिर क्षैत्रा,वीरवाल मौहल्ला, नरसिंह मंदिर क्षैत्रा,सदर बाजार,सुनारों की गली,हलवाई गली,जैन मंदिर क्षैत्रा, रामचन्द्र मंदिर,नाईयों की गली,चारभुजा मंदिर क्षैत्रा एवं चैक में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गांधी चैराहे पर सकल ब्राम्हण समाज ने उनको भगवान परशुराम जी की चित्रा प्रतिमा एवं फरसा भेंट कर विधानसभा चुनाव में विजय की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास दिलाया कि क्षैत्रा का सकल ब्राम्हण समाज आपके साथ है। इस अवसर पर आंजना ने गांधी चैराहे पर राष्ट्रपिता माहात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जनसंपर्क के इसी क्रम में आंजना ने निम्बाहेड़ा नगर के सविता काॅलोनी, निवेदिता काॅलोनी एवं आदर्श काॅलोनी क्षैत्रा में भी जनसंपर्क किया,छोटीसादड़ी एवं निम्बाहेड़ा नगर क्षेत्रा में जनसपंर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का नगरवासियो ने पुष्पाहारों से अभिन्दन किया।