NEWS: सिंगरौली में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, पढें उपेन्द्र दुबे की खबर
सिंगरौली जिले के विभिन्न जगहों में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बिरसा मुंडा के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए बड़े धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया।
समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष ने वीरेंद्र गोयल ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए। पंडित दीनदयाल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाकर स्मरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया,इस मौके पर भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, महापौर प्रेमवती खैरवार, प्रवीण तिवारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे