BIG NEWS : युवा संसद नीमच मंडल ने कृषि उपज मंडी परिसर में ट्रेक्टर ट्रॉली पर रेडियम लगाओ-जान बचाओ अभियान का किया शुभारभ, पढ़े खबर
नीमच। युवा संसद नीमच मंडल ने कृषि उपज मंडी परिसर में ट्रेक्टर ट्रॉली पर रेडियम लगाओ-जान बचाओ अभियान शुभारभ किया। कार्यक्रम में नीमच कृषि उपज मंडी नीमच के सचिव सतीश पटेल, जिला यातायात प्रभारी मोहन भर्रावत व प्रांत अर्चक पुरोहीत विहिप निर्मल देव नरेला व पुलिस विभाग के आज़ाद सिंह राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके आथित्य में अभियान का शुभारंभ किया गया। युवा संसद के इस पुनीत कार्य की मंडी सचिव एवं यातायात प्रभारी ने सराहना की। उन्होंने कहा स्टेडियम से दुर्घटना में काफी कमी आएगी। युवा संसद की अनुकरणीय पहल है। इसे सभी ट्रेक्टर ट्रोली हेतु अनिवार्यतः कर देना चाहिए। यातायात प्रभारी द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में यातायात अमला इस अभियान को वृहद स्तर पर चलाकर पूरे जिले की ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेडियम लगाएगा। ट्रॉली बनाने वाले सभी निर्माताओं की बैठक लेकर उन्हें ट्रॉली बनाने के दौरान ही उस पर रेडियम लगाकर मालिक को सुपर्द किए जाने के संबंध में निर्देशित करेंगे।
रेडियम लगाने में इनकी अहम भूमिका-
युवा संसद मंडल नीमच के अनिल सिंह परिहार, चेन सिंह सोलंकी, कमल सिंह, यशवंत सिंह, हिम्मत सिंह भंवरासा, कमलेश राठौड़, राजेंद्र सिंह बरखेड़ा, बालकिशन, मुरली, राजेश गुप्ता, बहादुर आंजना, मुकेश नागदा आदि युवा संसद सदस्य उपस्थित थे।