KHABAR : सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े खबर
शहडोल। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन संगठन पर्व बूथ विस्तारक योजना के संबंध में जानकारी देने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष 2021 से जन्माष्टमी 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
बूथ विस्तारक योजना सर्वव्यापी सर्वस्कर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने को संकल्पित है। भाजपा जिलाध्यक्ष यह जानकारी पत्रकारवार्ता में दे रहे थे।
उन्होंने ने बताया कि संगठन पर्व के रूप में पूरे जिले के 15 मंडलों में 157 शक्ति केंद्रों के 960 बूथों में बूथ विस्तारक बूथों पर जाकर बूथों को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिये कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री एवं योजना के जिला प्रभारी महामंत्री संतोष लोहनी ने बताया कि जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी हरिशंकर खटिक, जिला संगठन प्रभारी पीताम्बर टोपनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बूथ विस्तारक योजना का कार्य किया जा रहा है। 15 मंडलों में 157 शक्ति केंद्रों के 960 बूथों में बूथ विस्तारक ऐप संचालक विस्तारक 10 दिन 10 घण्टे समय देकर बूथ को सक्षम बनायेंगे। जयसिंह नगर विधायक जयसिंह मरावी ने भी बूथ विस्तारक योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं पत्रकारों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शीतल पोदृदार, जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्माे, जिला मीडिया सह प्रभारी विनय केवट, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी चन्दन वर्मा, युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।
-
नोट- सभी नागरिक कोविड- 19 गाइड लाइन का पालन करें। मास्क व शारीरिक दूरी के नियम को अपनाकर स्वयं व दूसरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखें।