KHABAR : संभाग में कृषि बिजली बिलो की सो फीसदी के करीब हुई वसुली, पढ़े दशरथ नागदा की खबर
कुकडेश्वर। मनासा संभाग अंतर्गत माह अक्टूबर 2021 में जारी सिंचाई बिलो की शत-प्रतिशत वसुली की गई । उक्त जानकारी कुकडेश्वर विविक के अर्जुन बाबु ने देते हुए बताया की मनासा संभाग के कार्यपालन यंत्री पी.सी. कसौटीया के निर्देशन में मनासा संभाग अंतर्गत कुल 9 वितरण केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किया गया है। ऐसा पहली बार मनासा संभाग में हुआ, समस्त कृषि बिलों की शत,प्रतिशत वसूली हुई । जिसमे 305 लाख के बिलो में से 304 लाख बिलो की वसूली हुयी है।
कार्यपालन यंत्री के सराहनीय सहयोग से वसूली 100% हो गई कार्यपालन यंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी बिल में आवश्यक सुधार करना हो तो, तत्काल सुधार कर रिवाइज बिल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए। एवं इसमें वे सफल भी हुए उसी का परिणाम है कि शत प्रतिशत वसूली संभव हो पाई। मनासा संभाग के सभी कर्मचारियों,अधिकारियों ने मेहनत कर शत प्रतिशत वसूली की। इस पर समय पर बिल भुगतान करने वाले समस्त उपभोक्ता को भी धन्यवाद ज्ञापित कार्य पालन अधिकारी पी सी कसौटीया ने किया।