NEWS : ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर भाई-बहनों ने देखा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र पर भाई बहनों ने टीवी पर आबू रोड शांति भवन से प्रसारित आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम देखा। ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया कार्यक्रम में ऑनलाइन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल न्यूयॉर्क से ब्रह्माकुमारी मोहिनी बहन जुड़ी।
प्रधानमंत्री ने वीसी में अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की नीव जो संस्था ने हम सब मिलकर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ब्रह्माकुमारी संस्था में जो मातृशक्ति जो सम्मान मिला वह पूरे विश्व के सामने अद्भुत है। हर अच्छे कार्यों में अनेक परेशानियां और तिरस्कार का सामना सब को करना पड़ता है हम अपने अच्छे कार्यों में सदा अडिग रहना है। समाज को सुधारने में संस्था ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, समय के अनुसार अनेक बुराइयां समाज में आ जाती है जिन्हें हम जागृत रह स्वयं को बचाना है। संस्था अपने विदेश में स्थित सेवा केंद्रों से हर देश से उसके 500 नागरिकों को भारत दर्शन के लिए लाएं। संस्था के भाई बहनों के कर्तव्य बड़े सराहनीय है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हमारे भारत देश की परंपरा रही है वसुधैव कुटुंबकम सारा विश्व हमारा परिवार है समाज में अनेक सुधार के प्रयास बड़े अच्छे से हैं। विशेष आज के युवक-युवतियों को ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से अच्छे संस्कारों की शिक्षा को जीवन में धारण करना चाहिए। आशा दीदी ने कार्यक्रम के अंत में सभी भाई बहनों को राजयोग अभ्यास कराया। राजयोग तपस्या करने वाले भाई बहनों ने अपने अनुभव व्यक्त किए।