REPORT : भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल नीमच बूथ विस्तारक योजना का कार्य आरंभ, पढ़े रतन पंडित की खबर
नीमच। मप्र भाजपा बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आज भारतीय जनता पार्टी दिनदयाल मंडल नीमच के भगवानपुरा इंद्रानगर के वार्ड क्रमांक 8 के बूथ क्रमांक 43, 44 में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मण्डल विस्तारक सुनील यजुर्वेदी, शक्ति केंद्र के पालक संतोष पंजाबी, संयोजक राजेश ओझा, शक्ति केंद्र प्रबंधक विजय बाफना, जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, शक्ति केंद्र विस्तारक राजेश कसेरा, मण्डल महामंत्री सुनील तिवारी, मण्डल आईटी प्रभारी जीशान कुरेशी, एप संचालक राकेश मालवीय, वार्ड पार्षद राजू देवी चौहान, आईटी प्रभारी योगेश राजोरा, कार्यालय मंत्री अनिल माली, शुभम चौहान बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य कार्यकर्ता के साथ पंजी रजिस्टर व ऐप के माध्यम से बूथ समिति के डिजिटलीकरण का कार्य किया।