BIG REPORT : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले, भाजपा देश का विकास नहीं, देश बेचने का काम कर रही है, इसलिए डर की वजह से मोदी को सोते-जागते याद आते हैं नेहरू, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर
मुरैना। भाजपा देश का विकास नहीं, बल्कि देश बेचने का काम कर रही। आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जो एयरपोर्ट, रिसर्च सेंटर तथा रेलवे स्टेशन स्थापित किये थे, भाजपा सरकार इन राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचकर अपने कुछ लोगों को लाभ देने का काम कर रही है। इसलिए डर की बजह से मोदी को सोते-जागते नेहरू याद आते है। बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज मुरैना प्रवास के दौरान कही।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचे। यहां पर वे सबसे पहले करह धाम आश्रम पर पहुंचे। सिंह ने करह धाम आश्रम पर पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद धनेला गांव में आयोजित एक भागवत कथा में पहुंचे। यहां से सीधे मुरैना रेस्ट हाउस पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा देश का विकास नहीं, देश को बेचने का काम कर रही है। आजदी के बाद प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कॉलेज, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तथा रिसर्च सेंटर बनवाये थे, ताकि देश का विकास हो गए। भाजपा इन राष्ट्रीय संपत्तियों को एक-एक कर बेचती जा रही है। इस तरह से वे अपने कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचा रहे है। भाजपा जिस राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है, उसे कांग्रेस ने स्थापित किया था। सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस ले एकजुट होने की बात कहते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है। अभी प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार देश की सम्पती बेचकर बेरोजगारी, महंगाई व र्भ्ष्टाचार को बड़ा रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ खड़ी है। उन्होंने मुरैना के कैलारस शुगर मिल की बात करते हुए कहा कि इसे चालू करवाने के लिए आगामी 22 फरबरी को कांग्रेस किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी।