REPORT : जागीर में नव नियुक्त युवा मोर्चा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष अमन शर्मा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, पढ़े हरिओम माली की खबर
जीरन। भाजपा दक्षिण मण्डल युवा मोर्चा नवनियुक्त अध्यक्ष अमन शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमावली जागीर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दक्षिण मण्डल उपाध्यक्ष गोवर्धन रावत व भाजपा कार्यकताओं ने स्वागत कर नवीन जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. नन्दकिशोर गुर्जर, जनपद सदस्य प्रकाशचन्द, देवीलाल मदनलाल, दिलीप, गोपाल रावत, रामचन्द रावत, दशरथ, मंगल रावत, रामचन्द्र आदि जन उपस्थित थे।