KHABAR : कछाला नारायण गोशाला में भाजपाइयों का होली मिलन समारोह सम्पन्न, केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा केशरिया रंग की उर्जा के समान ऊर्जावान हो मेरे क्षेत्र का हर बच्चा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर
सिंगोली। मेरे क्षेत्र का हर बच्चा सूर्य देव से निकलने वाली ऊर्जा ओर केशरिया रंग के समान ऊर्जावान होना चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास करे और देश में अपनी एक अलग छवी बनाए। यह बात जावद विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। वे सिंगोली के समीप कछाला नारायण गौ शाला परिसर में रतनगढ एवं सिंगोली भाजपा मंडल के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान जनता को सम्बोधित कर रहे थे।
सखलेचा ने यह भी कहा की अपना क्षैत्र शिक्षा, चिकित्सा ओर रोजगार के मामले मे निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उन्होने यह भी बताया की हालं ही मे हमने विधानसभा क्षैत्र के सरवानिया महाराज के पास सौ एकड़ जमीन पर करोड़ो रूपये के बजट से ग्लोबल हर्बल पार्क का काम शुरू किया है। शीघ्र ही हम औषधिय क्षैत्र मे बहुत बड़ा काम करेगे ओर देश की नामी गिरामी आयुर्वेदिक कम्पनिया यहां आकर अपना व्यापार व्यवसाय करेगी।
कोरोना काल के कारण विगत दो वर्षों में ऐसे सभी आयोजन बंद थे । परन्तु इस वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने लाडले नेता के साथ चंदन गुलाल से जमकर होली खेली । इस अवसर पर मंत्री सखलेचा भी कार्यकर्ताओ के साथ पुरे आंनद के मूड में दिखाई दे रहे थे वही अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते हुए मस्का बेंड की धुन पर जमकर थिरकते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभ कामना एवं बधाई प्रेषित की।
होली मिलन समारोह मे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ट वयोवृद्ध नेता ओंकारलाल धाकड़ जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री सुनीता मेहता, सतीश व्यास, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, जसवंत बंजारा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, बैरागी, नगर अध्यक्ष सुरेश जैन, ओमप्रकाश मुंदडा, श्रवण पाटीदार, सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड, पिंकेश मंडोवरा, प्रकाश शर्मा, शम्भु लाल सुतार, सुनिल सोनी, मंडल महामंत्री पारस जैन, हरिश शर्मा, कौशल व्यास, बाबुलाल गुर्जर,बाबुलाल धाकड, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शर्मा ने किया ओर आभार महामंत्री पारस जैन ने माना
महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओ ने भी की भागीदारी-
सिंगोली रतनगढ मंडल के सयुक्त होली मिलन समारोह मे दोनो मंडल की महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया ओर मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के साथ चंदन गुलाल से जमकर होली खेली और नाचते गाते आज के कार्यक्रम को भव्य बनाया। होली मिलन कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओ का स्नेह भोज भी कार्यक्रम स्थल पर ही हुआ।