BIG NEWS : नीमच में फिर हुई लूट की घटना, दो अज्ञात बदमाशों ने वृद्धा के साथ की चेन स्नेचिंग, गले से सोने की चेन झपट हुए रफू चक्कर, घटना में महिला घायल, पुलिस जुटी जांच में, पढे़ खबर
नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हुडको कॉलोनी और विकास नगर के मध्य स्थित मार्ग पर देर शाम 7ः30 से 8ः00 के बीच दो अज्ञात बदमाश वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। छीना झपटी की घटना में वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई। जिसके चलते महिला को गंभीर चोट आई हैं और हाथ फैक्चर हुआ हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और चोरी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जाच में लिया। उक्त मामले में महिला शशि कला पति महेश चंद्र सिंहल उम्र 68 वर्ष निवासी हुडको कॉलोनी देर शाम अपने घर से समता चौराहे की ओर किसी काम से जा रही थी। तभी सामने से दो बाइक सवार आए। जिनकी उम्र लगभग 21 से 25 वर्ष थी। एक युवक ने सफेद कलर का शर्ट पहना हुआ था। बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटी और मौके से फरार हो गए। इस छीना झपटी में वृद्ध महिला जमीन पर गिर गई। जिसके हाथ में गंभीर चोट आई हैं। वही महिला शशिकला ने बताया कि उनके गले से जो चौन बदमाशों ने लूटी है। उसका वजन लगभग 2 तोला और कीमत 1 लाख हैं।
साईं भक्त मनोज सिंहल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भजन संध्या में शिर्डी के साईं बाबा का अलौकिक दरबार खटूश्याम की तर्ज पर सजाया गया हैं। प्रसिद्ध गायिका दीक्षा राठौर, कोटा राजस्थान अशरफ भाई व पार्टी नीमच फारुख भाई, दीपक अरोरा सहित स्थानिय कलाकारों ने साईं बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी हैं। भजन संध्या रात 9ः30 बजे से प्रारम्भ हुई। जो देर रात तक चलती रही। वही भक्त भी साई के भजनों पर जमकर झूमे।