KHABAR : कांग्रेस के आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदेश में जल्द ही प्रारम्भ होगी डिजिटल मेंबरशिप, पढ़े खबर
भोपाल। कांग्रेस के आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जल्द ही डिजिटल मेंबरशिप पूरे प्रदेश में चालू होने वाली है। इसके लिए हर जिले में चीफ ईनरोलर बनाए जा चुके हैं या बनाए जा रहे हैं।
डिजिटल मेंबरशिप से ही मंडल, ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा। भविष्य में इससे ही वोट डालकर पदाधिकारी चुने जाएंगे। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के भांति इसमें भी सक्रिय सदस्य वोट डालने के अधिकारी रहेंगे। सदस्यता फार्म भरकर हुई मेंबरशिप का डाटा राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंचता था इसको लेकर कांग्रेस ने डिजिटल मेंबरशिप का यह एप बनाया है ताकि सारा डाटा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच जाएं। कागजी सदस्यता में फर्जीवाड़े की बातें और शिकायतें ज्यादा होती थी। डिजिटल मेंबरशिप में ऐसा कुछ नहीं होगा।
किस नेता ने कितने सदस्य जोड़ें या कौन सदस्य किस बूथ पर कितना सक्रिय है यह सारा डाटा इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रहेगा, जिसको प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता जब चाहे तब चेक कर सकते हैं। संगठन के चुनाव में वही व्यक्ति वोट कर सकेगा जो इसमें सदस्य बनेगा। जो भी सदस्य जिला ब्लाक प्रदेश की कमान अपने अपने हाथों में चाहते हैं उनके लिए सुनहरा अवसर है। एप से सम्बंधित जानकारी आपके जिले के चीफ ईनरोलर द्वारा दी जाएगी। वहीं आपके जिले में ईनरोलर बनाएगा और अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग भी देगा।