KHABAR : भारतीय संस्कृति हिंदू धर्म परंपरा के अंतर्गत आज महिलाओं ने दशा दसम पर्व मनाया, सुख समृद्धि की कामना करते हुए की पूजा - अर्चना, पढ़े दशरथ नागदा की खबर
कुकड़ेश्वर। भारतीय संस्कृति हिंदू धर्म परंपरा के अंतर्गत आज कुकड़ेश्वर में महिलाओं द्वारा दशा दसम पर्व पर पीपल की पूजा अर्चना कर दशा दशम पर्व मनाया। प्रात से ही माताएं - बहने पूजा की थाली लेकर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष के पास पहुंचकर पीपल की पूजा कर सुख समृद्धि वैभव की कामना करते हुए पूजन किया। इस अवसर पर मंजू सोनी ने बताया कि दशा दसम का पर्व भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म के अंतर्गत बहुत महत्व होता है क्योंकि दशा दसम की पूजा करने से परिवार समाज की दशा दिशा हालात स्थिति बहुत अच्छी बनी रहती है। इसकी कामना हेतु आज हम सभी महिलाएं पीपल के वृक्ष की पूजा करने यहां आई है। क्योंकि कहा जाता है पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है और पीपल का वृक्ष मनुष्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि यह एक ऐसा वृक्ष है जो रात और दिन दोनों समय हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देता है। अन्य वृक्ष से हमें केवल दिन में ही ऑक्सीजन मिलती हैं और रात को कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं। सभी महिलाओं ने मिलकर के परिवार समाज नगर और देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की।