KHABAR : प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर
नयागाव। भाजपा युवा मोर्चा जावद मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश अहीर बुधवार को बरखेडा कामलिया पहुंचे। नयागांव नगर में प्रथम बार आगमन पर यात्री प्रतीक्षालय पर नगर के मतदान 160, 161, 162 ,163 एवं 164 के 5 बूथों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया। ततपश्चात समर्पण निधि के रसीद कट्टे प्राप्त किये। साथ ही संगठन के बारे में चर्चा कर कई महत्वपूर्ण जानकारियों से भी मंडल अध्यक्ष को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ निर्माेही, संदीप न्याति, नोशाद अली, सुनील शर्मा, हजारीलाल गायरी एवं शंभूलाल धाकड़, मुकेश प्रजापत आदि उपस्थित थे।