REPORT : मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी अक्षय दुबे का सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, ईष्ट मित्रों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर
मंदसौर। भोपाल में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम में मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी अक्षय दुबे का मध्य प्रदेश टीम में चयन हुआ यह प्रतियोगिता 6 से 18 अप्रैल तक भोपाल में खेली जाएगी।
यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया व अविनाश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश टीम का चयन जबलपुर में चल रहे राष्ट्रीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया ज्ञात रहे अक्षय इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा रह चुके हैं और स्कूल इंडिया से एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में भी इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अक्षय की हॉकी की शुरुआत 2012 से हुई जब वह सेंट थॉमस में कक्षा 6जी के विद्यार्थी थे 2014 में पहली बार मिनी टीम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया इसके बाद 2014 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित हॉकी एकेडमी भोपाल में चयन हुआ। अक्षय के पिता विनोद दुबे मंदसौर में ही बीएसएनएल में कार्यरत है।
अक्षय की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, खेलो इंडिया कोच वैभव चौरसिया, अविरल बरोलिया, विवेक रुनवाल, हिमांशु कुमावत, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर की खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी शैलेंद्र मसीह, संजय तोमर, अंकित मंडोरा, मनोज जैन, राकेश श्रीवास्तव, भरत देवड़ा, अजय सिंह गौर, पिंटू वार्थर, अंकुर अग्रवाल, शैलेंद्र परिहार ,कमलेश शर्मा , रामपाल मसानिया, मनोज, अजर खान, जिला चिकित्सालय प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की यह जानकारी खेल युवा कल्याण विभाग के पीआरओ जितेंद्र कनौजिया ने दी ।