KHABAR : मां गगां जन कल्याण समिति द्वारा भव्य श्रीमद भागवत कथा का हुआ आयोजन, कथा के प्रथम दिवस पर विशाल भव्य भगवा यात्रा बडी धुमधाम से निकाली गई, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर
देवास। मां गगां जन कल्याण समिति द्वारा शिवशक्ती महायज्ञ एवं भव्य श्रीमद भागवत कथा पुलिस ग्राउंड दशहरा मे विश्व विख्यात प्रवक्ता जया किशोरी के मुखारबिंद कि जा रही है। हमारे सवाददाता से चर्चा मे समिति के महंत कमलपूरी गोस्वामी द्वारा बताया गया की कथा के प्रथम दिवस आज प्रातरू सयाजी द्वार से विशाल भव्य भगवा यात्रा बडी धुमधाम से निकाली गई। यात्रा मे भारत की पवित्र नदिया गगां, यमुना, सरस्वती, सरयु, कावेरी, सहित जगन्नाथपुरी के पवित्र जल से भरे कलशों को आकर्षक बग्गियों मे विराजित किया गया। कलश यात्रा मे शिवाजी महाराज एवं झांसी की रानी कि सेना 101 घोडो पर भगवा ध्वज थामे चल रही थी।
भगवान शिव व सति कि अर्धनारीश्वर कि 15 फिट कि प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। वही कलश यात्रा का शहर मे जगह - जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत वदंन किया गया। भगवा कलश यात्रा सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते कथा स्थल पहुंची। जहा विश्व विख्यात प्रवक्ता जया किशोरी द्वारा पुजा - अर्चना व महाआरती कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आयोजन मे प्रातरू 7 से 11 तक शिवशक्ती महायज्ञ तथा 3 से 6 तक श्रीमद भागवत कथा होगी। तथा 15 अप्रेल को प्रातरू 8 बजे से सर्व समाज का निःशुल्क सामुहिक विवाह का आयोजन होगा। समिति द्वारा सनातन धर्मप्रेमि जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या पधार कर भागवत कथा का रसपान करे। कलश यात्रा मे महामंडलेश्वर महंत श्री धर्मेन्द्रपुरी जी महाराज समिति सरक्षंक महाराज विक्रमसिंह पवार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।