REPORT : ब्लॉक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर वं महावीर जी की जयंती का आयोजन, कार्यक्रम पश्चात कांग्रेस जनों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पढे़ खबर
नीमच। हमारा देश विभिन्न धर्मों का देश हैं, जिसमें सभी देशवासी मिल जुलकर त्यौहार मनाते हैं, जिसके कारण यह भाईचारा और सद्भाव बना हुआ है तथा देश एकजुट है। आज देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के साथ जैन धर्म के महावीर जयंती भी है, जिसको लेकर जिला कांग्रेस अजा विभाग और कांग्रेस जनों ने गांधी भवन पर प्रातः 11ः00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महावीर जयंती मनाई। इसके साथ ही कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस जन अंबेडकर सर्कल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना और जिला कांग्रेस आज विभग के जिला अध्य्क्ष महेश विरवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महावीर जयंती के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को ईसाई समुदाय का गुड फ्राइडे और 16 अप्रैल को हनुमान जयंती है। कांग्रेस जन इन सभी त्योहारों को भी मनाएंगे।