BIG NEWS : जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोरवन में लोकसेवा केंद्र का शुभारंभ, अब सुविधा के लिए ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे अन्य नगरों के चक्कर, पढ़े आशीष बैरागी की खबर
मोरवन। जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोरवन में आज लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कई सुविधाएं जैसे कि आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीयन, विवाह सहायता पंजीयन, खसरा, बीवन, पावती सहित अनेकों सेवाए अब गांव में ही उपलब्ध होगी व कई सारी शासकीय योजनाओं के पंजीयन के लिए जावद नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की भी बचत होगी। लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने रिबन काटकर किया।
मोरवन निवासी मनोहर बंजारा ने प्रथम आवेदन कंप्यूटर आपरेटर को देकर लोकसेवा केंद्र का लाभ लिया। मोरवन सरपंच प्रतिनिधि कैलाश सोनी ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के अथक प्रयासों से आज मोरवन को लोकसेवा केंद्र की सौगात मिली है। इससे मोरवन सहित आसपास के क्षेत्र के लोगांे मे खुशी व्याप्त हैं। इसके लिए मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। अब क्षेत्र की जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनको यह सेवाएं अब मोरवन में ही उपलब्ध हो जाएगी।
लोकसेवा केंद्र जावद के मैनेजर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि लोकसभा केंद्र खुलने से क्षेत्र की जनता को सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ यहीं मिल जाएगा। उन्हें जावद या और कहीं नहीं जाना पड़ेगा। अभी वर्तमान में लोक सेवा केंद्र पर 84 सेवाएं चालू है, जिनका लाभ क्षेत्र की जनता उठा सकती है। रोजाना केंद्र समय 10 से शाम 5 बजे तक खुलेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश अहीर, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, बलवंत रेगर, कमल बैरागी, बंटी कीर, शुभम जाट, भेरू सिंह गौड़, कैलाश चंदेल, मनोहर बंजारा, जावद लोक सेवा केंद्र के मैनेजर शैलेन्द्र सिंह, मोरवन लोकसेवा केंद्र कम्प्यूटर आपरेटर पुष्कर मीणा, पंचायत सचिव रामप्रसाद सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।