BIG REPORT : श्री राजपूत महापंचायत ने प्रथम बार मनाया रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह का 365 वां बलिदान दिवस, पढ़े खबर
रतलाम। श्री राजपूत महापंचायत द्वारा प्रथम बार रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह का 365 वां बलिदान दिवस मनाया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष धीरेंद्रसिंह राठौर (सरवन) ने बताया कि महाराजा रतनसिंह ने प्रथम बार रतलाम को राज्य का दर्जा दिलवाया था। ऐसे शूरवीर योद्धा का बलिदान दिवस मनाना हम सभी का कर्तव्य है। निगम तिराहे पर स्थापित महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।
समारोह के अतिथि श्री राजपूत महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्रसिंह तोमर (भोपाल), दिव्यराजसिंह सैलाना, ओमअच्युतमसिंह चौहान (पंचेड़), यादवेंद्रसिंह सरवन, मानवेंद्रसिंह शिवगढ़ थे। अध्यक्षता रघुवीरसिंह मुलथान ने की। महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा व छत्री स्थापित करने वाली संस्था महाराजा श्री रतनसिंह स्मृति ट्रस्ट के सदस्यों को सम्मानित किया गया। श्री राजपूत महापंचायत द्वारा ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक डा. जयकुमार जलज, उपाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह गहरवार, सचिव नरेंद्रसिंह गढ़ीभैंसोला, सहसचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष डा. सीवी सिंह जामली, सदस्य स्वर्गीय हरदयालसिंह के पुत्र देवेंद्र वाधवा, राजज्योतिषी स्व. पं. बाबूलाल जोशी के पौत्र प्रखर जोशी, बहादुरसिंह सोनगरा, आरएस पंवार, रामकुमारसिंह नौगांवा को शाल, श्रीफल व स्मृति चि- भेंटकर सम्मानित किया गया। दिग्विजयसिंह बड़छापरा, भूपेंद्रसिंह नरेड़ी, भवानीप्रतापसिंह सरवन, शक्तिसिंह बड़छापरा, वीरेंद्रसिंह मेजा, यशवर्धनसिंह रायसेन, महेंद्रसिंह ताजपुरिया, राजवर्धनसिंह उमरन, शक्तिसिंह सरवन, गजेंद्रसिंह चौहान, खुशपालसिंह पंचेड़ व अन्य सदस्यों का समारोह में विशेष योगदान रहा। संचालन महेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। आभार महाराजा श्री रतनसिंह स्मृति ट्रस्ट के सचिव नरेंद्रसिंह गढ़ीभैंसोला ने माना।