NEWS : राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर एनएसयूआई ने किया जिला पुलिस अधीक्षक का अभिनन्दन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौड़गढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर जिलाध्यक्ष कविश शर्मा के निर्देशन मे जिला पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन का कार्यालय पहुंच कर स्वागत अभिनन्दन किया। जिला सचिव लाभचंद मेघवाल ने बताया की जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मेनारिया के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने एसपी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन को उपरणा ओढ़ाकर, गुल्दस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण मेनारिया ने बताया की आज का दिन राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं। इसके साथ ही नीति-निर्माण में भी अपना अहम योगदान प्रदान करते हैं। इस मौके पर मुकेश पारीक, अर्पित जोशी, सत्यनारायण धाकड़, कमलेश वेष्णव, देवेन्द्र सिंह गरियावत, खुमेंद्र गुर्जर, चित्रांशी चौहान, तनिषा, देव व्यास, अमन खान आदि ने स्वागत किया।