BIG NEWS: नीमच युवा मोर्चा मे इन दो युवाओं को मिली मंडल में बड़ी जगह, पार्टी ने जताया भरोसा, समर्थको में छाई खुशी की लहर, पढें खबर
नीमच। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल) में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव तिवारी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनीत सेठिया, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत की सर्व सहमति से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय पाटीदार ने युवा मोर्चा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल नीमच के पदाधिकारियों की घोषणा की है।
जिसमें अभय नाहर और श्रेयांश जोशी को महामंत्री बनाया गया है जैसे ही इनके नाम की घोषणा हुई इनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई साथ ही घोषणा होने के बाद से फोन व सोश्यल मिडिया पर बधाईयों को दौर शुरू हो गया गौरतलब है कि ये दोनो युवा लम्बे समय से पार्टी के लिये काम करते आये है