BIG NEWS : ट्रेन में सवार हुआ बूंदी जिले का सोनू शाह, नीमच से आगे बढ़ी रेल तो शुरू हो गया बारा जिले के महेश से विवाद, फिर मामूली कहासुनी ने पकड़ा तूल और हो गई बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा युवक, पढ़े खबर
नीमच। जिले के हर्कियाखाल व मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के बीच एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे कोटा रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात की है। नीमच स्टेशन से मंदसौर के लिए रवाना हुई ट्रेन में बूंदी जिले के महावीर नगर निवासी सोनू पिता कल्लू शाह (20), आसिफ और शाहरूख सहित एक महिला सवार हुए थे। इसी बोगी में बारा जिले का महेश जोशी नामक युवक भी मौजूद था। देर रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बातों ही बातों में विवाद इतना बड़ा की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों लड़ते-लड़ते बोगी के गेट तक जा पहुंचे। इसी दौरान सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने पर उसे गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी एएसआई ताराचंद्र, प्रधान आरक्षक चंपालाल और अभिषेक पाण्डे मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए युवक को तुरंत जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया। जहां से गंभीर स्थिति के चलते उसे कोटा रैफर किया गया है। जहां उसकी हालत में काफी हद तक सुधार है। जीआरपी ने दोनों पक्षों के कथन लिए हैं। मामले की जांच कर रही है।