REPORT : रंग लाई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पहल, सुवाखेड़ा पत्थर खदान की रायल्टी चालू, मजदूरों के खिले चेहरे, पढ़े खबर
नीमच। पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह की पहल रंग लाई। इन्दिरा पत्थर श्रमिक खदान सुवाखेड़ा लंबे समय से बंद थी, जिसकी वजह से हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए थे। पत्थर श्रमिक खदान संगठन ने अपनी समस्याओं से जावद तहसील के ग्राम सुवाखेड़ा में पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह को आमन्त्रित कर अपनी समस्याओं को बताया था।
इस दौरान पूर्व सीएम सिंह ने मजदूरों से संवाद कर पत्थर खदान का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यदि रायल्टी चालू नहीं की तो मैं आमरण अनशन करूंगा। पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह की पहल काम आई। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष भगत वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर दिग्विजय सिंह को इंटक फेडरेशन नीमच की ओर से ज्ञापन भी दिया गया था। ज्ञापन में मांग की गई थी कि मजदूरों के हित में रायल्टी चालू की जाए। 12 मई से रॉयल्टी प्रारंभ हो गई है। यह मजदूरों की सबसे बड़ी जीत है।