BIG NEWS : नीमच तैराकी की एक और उपलब्धि, सिद्धान्त सिंह खेलेंगे खेलो इण्डिया यूथ गेम्स, 50, 100, 200 बैक स्टोक व 1500 फ्री स्टाइल में लेंगे हिस्सा, पढ़े खबर
नीमच। दिनांक 6 से 14 देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता खेलों इंडिया युथ गेम्स जहां देश के टॉप आठ प्लेयर्स को ही मिलता है मौका। तैराकी मेन्टर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि यह देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है, जिसमे केंद्र सरकार जितने वाले खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख कैश या सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इस प्रतियोगिता में तैराकी, फुटबॉल एथलेटिक्स सहित 25 खेल हिस्सा ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश के स्टार प्लेयर सिद्धान्त गोपाल सिंह जादौन इस प्रतियोगिता में आर्कषण का केंद्र रहेंगे जो पहली बार खेलो इण्डिया युथ का हिस्सा होंगे और नीमच खेल प्रेमियों की नजर उसी पर होगी। यह प्रतियोगिता को लाइव दिखाया जाता है। तैराकी प्रतियोगिता 8 से 12 जून तक होनी है, जिसमें सिद्धान्त सिंह 50, 100, 200 बैक स्टोक एवं 1500 फ्री स्टाईल में लेंगे हिस्सा।
तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद नीमच के तैराक खिलाड़ी छाए हुए हैं। नीमच प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आज पूल बहुत अच्छे से संचालित हो रहा है। स्टेट तैराकी प्रतियोगिता इस बार 1 से 4 जून तक इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में नीमच उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और जल्द ही जिला तैराकी प्रतियोगिता की तारीख़ घोषित की जाएगी।
मेन्टर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि नपा पूल पर पिछले सालों में स्व प्रहलाद अहीर, स्व राजू अहीर, स्व संतोष अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, प्रेमचंद्र ग्वाला, पप्पू अहीर, अशोक अहीर पप्पू मंगल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी बदौलत नानक मूलचंदानी और सिद्धान्त सिंह जैसे खिलाड़ी नीमच से निकले तो इस साल से 2022 से यह जवाबदारी पूल इंचार्ज नपा इंजीनियर अरविंद, अखिलेश मंगल, नीलेश घावरी, रोहित अहीर, आयुष गौड़, अभिषेक अहीर और सुधा सोलंकी, बंटी मिथोरा, भव्या प्लास एवं मनासा कोच दर्शन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ज्ञात रहे इस बार कलेक्टर और नपा सीएमओ ने पूल संचालन के लिए जिन्हें चुना है वे सभी तैराक नेशनल खिलाड़ी है जो अब तक अपना प्रदर्शन नेशनल लेवल पर कर रहे हैं। नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी और तैराकी मेन्टर प्रभु मूलचंदानी और संघ के सभी पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को आने वाली प्रतियोगिताएं के लिए शुभकामनाएं दी है।