BIG REPORT : नीमच पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व प्रियव्रत सिंह, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर किया आमसभा को सम्बोधित, पढ़े खबर
नीमच। प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व प्रियव्रत सिंह शुक्रवार को नीमच पहुंचे। उनके आगमन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे गांधी कार्यालय पहुंचे। जहां जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी विषय पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुई जनसभा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, जन जागरण अभियान सहित अन्य मुद्दों पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और प्रियव्रत सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभा में पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के 52 जिलों में जनता ने मोदी को दो बार मौका दिया और इन 8 सालों में महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई। वहीं बेरोजगारी से युवा खासे परेशान हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस शासनकाल में कभी भी महंगाई बढ़ाने को लेकर कोई भी मामले सामने नहीं आया। हर धर्म हर समाज का विकास होना चाहिए।
कांग्रेस की वापसी पर कम होगी मंहगाई, किसानों का कर्ज भी करेंगे माफ-
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने जनसभा में कहा कि यदि प्रदेश व देश में पुनः कांग्रेस की सरकारी बनी तो मंहगाई पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही किसानों का भी कर्ज माफ किया जाएगा। भाजपा की मोदी व शिवराज सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। गरीब व किसान की नहीं। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में बेरोजगारी बढ़ी है। बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे हैं। अतिथि शिक्षक अतिथि विद्वान और आउटसोर्स कर्मचारी स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने योजनाएं तो चलाई, लेकिन पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। उक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस एव सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों व आमजन से कार्यक्रम में सम्मलित हुवे।