BIG REPORT : एमपी में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, प्रेस कांफ्रेंस कर दी आगामी नगरीय व पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारने की जानकारी, बोले- अबकी बार बनेगी हमारी सरकार, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर
शाजापुर। शहर में आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव में हमारी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ उम्मीदवारी करेगी। प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस की रीति-नीति को बखूबी समझ गई है। दिल्ली के बाद आप ने पंजाब में सरकार बनाई है। अब एमपी में भी आम आदमी पार्टी विजय पताका लहराएगी। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और लचर कानून व्यवस्था से परेशान हो चुकी है। जनता अब आप को मौका देगी और हम भी जनता से किए जाने वाले वादों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।