REPORT : जावद तहसील के सरवानिया महाराज में चला आम आदमी पार्टी का कैसे हैं आप अभियान, वार्डवासियों से चर्चा कर जानी परेशानी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर
सरवानिया महाराज। जिले की जावद तहसील के सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी का कैसे हैं आप अभियान आयोजित हुआ। उक्त अभियान के तहत आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 8 बजे वार्ड नंबर 5 व 6 में पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डवासियों से चर्चा कर परेशानी को जाना।
इस दौरान वार्डवासी राधेश्याम भोई ने बताया कि वार्ड में नालियों की साफ-सफाई समय पर नहीं हो रही है। वार्ड वासियों में आक्रोश देखा गया। सरवन सिंह राजपूत ने नया आवास योजना के बारे में नाम नहीं आने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड 5 के कमल भोई ने आवाज योजना में नाम नहीं जोड़ने, धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने राशन कार्ड व आवास योजना में नाम जुड़वाने, वार्ड नंबर 6 के चंदा बा भोई ने नाले की साफ-सफाई नहीं होने के संबंध में जानकारी दी।
जावद विधानसभा संगठन सचिव राजू भाई पाल, जिला उपाध्यक्ष उदय राम चौहान, जावद विधानसभा उपाध्यक्ष जाकिर भाई मंसूरी, सरवानिया महाराज युवा मीडिया प्रभारी चितरंजन एवं सक्रिय कार्यकर्ता रामलाल रेगर, सुजान मॉल रेगर, बगदीराम मेघवाल, ताराचंद पाल, पप्पू भाई जाटव, बद्रीलाल, प्रहलाद रेगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।