KHABAR : कथा वाचक सुरेश प्रधान ने कहा- श्रीमद् भागवत श्रवण मात्र से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है, वारा अवतार, नरसिंह अवतार सहित शिव विवाह का प्रसंग भी सुनाया, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर
मनासा। जनपद पंचायत के अंर्तगत गांव देवरी ख़वासा अम्बिलपुरी धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वारा अवतार व नरसिंह अवतार के बारे बताया गया। पण्डित सुरेश प्रधान के द्वारा बताया गया कि धर्मिक आयोजन से गांव की सुख शान्ति बनी रहती है। श्रीमद्भागवत श्रवण करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से जाने-अनजाने में किये गए पापों से मुक्ति मिलती है। कथा में काफी संख्या में जनता गांव आसपास लोग व महिला श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन को सफल बना रहे। साथ नीमच में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पाटीदार द्वारा पण्डित सुरेश प्रधान का स्वागत किया गया। कथा सुरेश प्रधान के मुखरविन्द से प्रवाहित हो रही है। कथा पाठ में दिलीप भारत ऑर्गन पर, संतोष गन्धर्व ढोलक पर, प्रभुलाल गन्धर्व पेड पर व लोकेश गन्धर्व के द्वारा कथा संगीत दिया जा रहा है।