REPORT : भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त, विशाल मधुकर, विकास पटेल सहित अन्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर
खरगोन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया भाजपा युवा मोर्चा में विशाल मधुकर खरगोन ग्रामीण मंडल, विकास पटेल कसरावद पूर्व, जितेंद्र पाटीदार करही, किशन शिवप्रकाश जाट बलवाड़ा, यश चौरसिया बड़वाह नगर, यश गोधा सनावद नगर, राहुल चौहान झिरन्या, कांति पटेल चिरिया, दीपक जामले भगवानपुरा, बंटी राठौर बिस्टान, विकास पाटीदार सेगांव व रूपकुमार कुमरावत बरुड मंडल के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उक्त नियुक्ति पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।