KHABAR : ग्राम बांगरेड में श्रीराम भद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन, प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर
मनासा। श्रीराम भद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से ग्राम बांगरेड में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मनासा नगर की धर्म प्रेमी जनता के आग्रह स्वीकार कर श्रीराम भद्राचार्य महाराज यहां पहुंचे। यहां श्रीराम भगवान श्रीराम कथा का संक्षेप में भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाल उपस्थित जनता जनार्दन से आग्रह किया हमे भगवान श्री राम के जीवन जैसा व्यवहार अपनाना चाहिए भगवान श्री राम ने माता पिता भाई पत्नी सहित अयोध्या की जनता का सम्मान कर प्रेरणा देकर हमे रामायण के प्रति प्रेरित किया हमे भी रामायण ग्रंथ से मिली प्रेरणा लेकर अपना जीवन जीना चाहिए आज के भागम भाग जिंदगी कब सुबह कब शाम कट जाती है और हमारा जीवन एक एक दिन कम होता जा रहा आज आप सभी धर्म प्रेमी जनता का आग्रह स्वीकार किया भगवान राम की लीला का पाठ अगली बार नो दिवसीय करने का आपका संकल्प पुरी करने को संकल्पित हु।
महाराज श्री ने उपस्थित महिला पुरुषो से रामायण ग्रंथ से प्रेरणा लेकर अपनी जीवन शैली अपनाये न की महाभारत जैसी जिसमे हर सगा एक दूसरे का दुश्मन बना और अपने कुल का शत्रु बना आज आल सभी यहां से संकल्पित होकर रामायण ग्रंथ से प्रेरणा लेकर चलने का संकल्प करे आपका जीवन सफल होगा।
श्री राम भद्राचार्य महाराज के प्रथम मनासा प्रवास पर क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारु ने मनासा पधारने पर महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। जगद गुरु महाराज श्रीराम भद्रा चार्य द्वारा श्री राम मंदिर पर भगवान श्री राम जी का अभिषेक किया पंजाबी समाज व अन्य धर्मावलंबियों ने महाराज श्रीराम भद्राचार्य का आशीर्वाद लिया।