BIG REPORT : नीमच में हुआ 5 वीं एमएमए जूनियर-सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक परिहार ने कहा- खेल और खिलाड़ी कभी छोटे-बड़े नहीं होते, पढ़े खबर
नीमच। खेल और खिलाड़ी कभी छोटे-बड़े नहीं होते हैं। कठिन परीश्रम और मेहनत व्यक्ति को खिलाड़ी बनाती है। कहते हैं कि जो लोहे के चने चबाता है, वो ही एक अच्छा खिलाड़ी बन पता है। एमएमए की राष्ट्रीय स्पर्धा ने नीमच जैसे छोटे शहर में लघु भारत के दर्शन करा दिए।
यह बात विधायक दिलीपसिंह परिहार ने गुरूवार शाम कही, वे 5वीं एमएमए जूनियर-सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम स्थल लायंस डेन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नीमच छोटा शहर है, लेकिन ऐतिहासिक शहर है। 1857 में आजादी के लिए पहली गोली नीमच में चली थी। इसके अलावा नीमच सीआरपीएफ की जन्म स्थली है। नीमच का फुटबॉल पूरे देश में अपनी अलग पहचान रहता है। यहां के फुटबॉल, हाकी, कुश्ती आदि के खिलाड़ियों ने पूरे देश में नीमच का नाम रोशन किया है।
परिहार ने कहा कि खेल की न जाती होती है, न धर्म होता है। खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले हैं। सफलता और असफलता खेल के सिक्के के दो पहलू है। आज असफल हुए तो, कल सफलता जरूर मिलेगी। नीमच में पहली बार इस तरह का आयोजन होना नीमच शहर के लिए गर्व की बात है।
एमएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ बापू ने कहा कि भारत जैसी एकता विश्व के किसी भी देश में नहीं है। यह भिन्न-भिन्न संस्कृति, भाषा और धर्म का देश है, लेकिन देश भक्ति का देश के प्रत्येक नागरिक के सिर चढकर बोलती है। उन्होंने कहा कि एमएमए इंडिया की कार्यकारिणी अपने आप में हिंदुस्तान की संस्कृति है। कार्यकारिणी में सभी धर्म और वर्ग के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं और संगठन का संचालन कर रहे हैं। शरीफ बापू ने कहा कि नीमच में जिस तरह का आयोजन हो रहा है, वह मैं मुंबई में भी नहीं कर पाता। इतना बड़ा आयोजन एतिहासिक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन नीमच में करवाना बड़ी बात है। इस आयोजन से पूरे देश में नीमच को अलग पहचान मिलेगी। नीमच के खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे और उन्हें आगे बढने का मौका मिलेगा।
सीआरपीएफ के डीआईजी आरएस रावत ने कहा कि नीमच कहने को छोटा शहर है, लेकिन एतिहासिक तौर पर नीमच महत्वपूर्ण शहर है। सीआरपीएफ की स्थापना नीमच में हुई। इस कारण नीमच को सीआरपीएफ की जन्म स्थली भी कहा जाता है। नीमच शहर में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना। नीमच जिले नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजक एमएमए नीमच की टीम साधुवाद की पात्र है।
एमएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष और नीमच में कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष चौपड़ा ने कहा कि नीमच में इस तरह का बड़ा आयोजन करने का निर्णय लेना आसान नहीं था, पर हमें विश्वास था कि हम कर दिखाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी में करीब दो माह लगे। सभी का अच्छा सहयोग मिला। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें जीतने वाले एशिया की स्पर्धा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नीमच जिले के लोगों के लिए यह रोमांचकारी नया अनुभव होगा। 22 को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा होगी, जिसमें कई सैलीब्रेटी भी भाग लेंगे। यह स्पर्धा सफल हो, इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है।
उद्योगपति कैलाश धानुका ने कहा कि नीमच शहर मेहमान नवाजी में भी पीछे नहीं है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से स्पर्धा में भाग लेने आए खिलाड़ी नीमच से जाएंगे तो कुछ न कुछ अच्छी यादे लेकर ही जाएंगे और नीमच उनके दिल में बस जाएगा।
कार्यक्रम को एमएमए के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी स्पर्धा में भाग लेने नीमच आए हैं, वे एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर एमएमए इंडिया के जनरल सेकेट्ररी प्रसाद गायतुण्डे, उपाध्यक्ष अजय मारवाह, केविन अल्फ्रेड डेविज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राधिका झवेरी, बोर्ड मेंबर व कोच शेख खालिद, इस्ट रिजन डायरेक्टर नितिन सिंह, एमएमए नीमच के संरक्षक राजेंद्र शर्मा पहलवान, एमएमए की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू , प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, एमएमए नीमच के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति संयोजक अभिवन राजा चौरसिया, संयोजक आदित्य मालू व आयोजन समिति के सचिव सुनील पटेल मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। एमएमए नीमच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव व राहुल खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रदेशों आए खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।
तोमर ने फोन पर किया कार्यक्रम को संबोधित
कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रतापसिंह तोमर ने कार्यक्रम को मोबाईल फोन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार में मांगलिक कार्यक्रम है, इस कारण शुभारंभ कार्यक्रम में नहीं आ पाया, जिसका मुझे खेद है, लेकिन वादा है कि 22 मई को होने वाले आयोजन में जरूर भाग लूंगा। उन्होंने आयोजक समिति स्पर्धा के आयोजन को लेकर प्रोत्साहित किया।
डेमो फाइट से हुआ एमएमए की राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारंभ
अतिथि उद्बोधन के बाद लायंस डेन में 5वीं एमएमए जूनियर-सीनियर स्पर्धा का शुभारंभ डेमो फाइट से हुआ। डेमो फाइट मप्र की आर्या और छत्तीसगढ की सोनम के बीच हुई। दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन किया। जिस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने दोनों को मंच पर बुलाया और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।