BIG BREAKING : सरवानिया महाराज में नकली फूड इंस्पेक्टर का आतंक, व्यापारियों से जांच के नाम पर कर रहा था अवैध वसूली, पढ़िये कैसे चढ़ा व्यापारियों के हत्थे, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर
नीमच। जिले के सरवानिया महाराज में एक नकली फूड इंस्पेक्टर व्यापारियों के हत्थे चढ़ा है। जिसे पुलिस के सुपूर्द किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में आज एक व्यक्ति फूड इंस्पेक्टर बनकर किराना व दूध वालों की जांच कर रहा था। वह जांच के नाम पर इन्हें चमका रहा था। जब इस फूड इंस्पेक्टर ने किराना व्यापारियों व दूध विक्रेताओं को चमकाया और अवैध वसूली शुरू की तो व्यापारियों को इस पर शक हुआ। फिर उन्होंने फूड इंस्पेक्टर नीमच से संपर्क किया तो इसके फर्जी होने की जानकारी मिली। इस पर व्यापारियों ने इस नकली फूड इंस्पेक्टर को पकड़कर पुलिस के सुपूर्द किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।